कानपुर में धनतेरस दीपावली के लिए रूट बदला, आज से मोतीझील और पनकी-कल्याणपुर मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन
धनतेरस और दीपावली के कारण कानपुर में मोतीझील और पनकी-कल्याणपुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बुधवार से 8 नवंबर तक प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ और जाम से बचने के लिए यह डायवर्जन लागू किया है।
NOI संवाददाता, कानपुर। धनतेरस व दीपावली पर्व के दृष्टिगत मोतीझील मार्ग और पनकी-कल्याणपुर मार्ग पर यातायात के अत्यधिक दबाव एवं जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन कर दिया है। इससे भारी वाहन बुधवार से आठ नवंबर तक डायवर्जन व्यवस्था के क्रम में आवागमन करेंगे।
डीसीपी ट्रैफिक अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि लागू की गई डायवर्जन व्यवस्था के क्रम में पनकी रोड से आने वाले भारी वाहन जैसे-गैस, पेट्रोल टैंक, व्यावसायिक वाहन एवं बसें कल्याणपुर क्रासिंग की तरफ नहीं जा सकेंगे। इधर जाने वाले इन वाहनों को चुंगी तिराहा से बगिया क्रासिंग होते हुए निकाला जाएगा। इसी तरह बुधवार सुबह आठ बजे से ही मोतीझील मार्ग पर यातायात डायवर्जन किया गया है।
मोतीझील मार्ग पर डायवर्जन
लाल इमली से कोई भी वाहन एलएलआर अस्पताल, मोतीझील होते हुए गोल चौराह की तरफ नहीं जाने दिए जाएंगे। ऐसे वाहन लाल इमली से दाहिने मर्चेंट चेंबर होते हुए निकलेंगे।
गोल चौराहा से कोई भी वाहन एलएलआर अस्पताल होते हुए चुन्नीगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। इधर आने-जाने वाले वाहन जीटी रोड होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
जीटी रोड़ से कोई भी वाहन मोतीझील की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहन जरीब चौकी, अफीम कोठी होते हुए जा सकेंगे।
छह बंगलिया से कोई भी वाहन ब्रजेंद्र स्वरुप चौराहा से मोतीझील की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को राजीव पेट्रोल पंप, कंपनी बाग चौराहा होते हुए निकाला जाएगा।
बजरिया, बकरमंडी ढाल व सीसामऊ रोड़ से कोई भी वाहन ईदगाह, मोतीझील व एलएलआर अस्पताल की तरफ नहीं जा सकेगा, ऐसे वाहन जीटी रोड़ होते हुए निकलेंगे।
मर्चेंट चेंबर से कोई भी वाहन लाल इमली की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन वीआइपी रोड, ग्रीनपार्क चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!