गोरखपुर, NOI : अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जातिगत जनगणना समय की जरूरत है। ताकि देश मे अलग अलग जातियों की सही संख्या का पता चल सके। डॉ. सिंह स्थानीय भेड़ियागढ़ स्थित पटेल स्मारक सेवा संस्थान के सभागार में सांगठनिक कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश के सांगठनिक प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 के मद्देनजर पार्टी ने संगठन की कमियों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी का लक्ष्य है कि हर बूथ पर कम से कम 10 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किया जाएं।

व‍िधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : राजेश पटेल

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव बिल्कुल करीब है। इसकी तैयारी में हम सभी को अभी से जुट जाना है। उन्होंने जिला, विधानसभा और जोन के पदाधिकारियों से कहा कि 12 सितंबर तक बूथ स्तर तक की कमेटियों का गठन जरूरी है। क्योंकि चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना आवश्यक है। पटेल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल द्वारा उठाये जा रहे सामाजिक न्याय के मुद्दे के व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया। प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल केंद्र में पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय के गठन की मांग लगातार कर रही हैं। हमारी पार्टी 2021 की जनगणना को जातिवार कराने की पक्षधर है।

बूथ स्तर की मजबूती पर बल

सह प्रभारी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश पटेल 'बुलबुल' ने कहा कि जब तक बूथ स्तर पर हम मजबूत नहीं होंगे, चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी। तय समय में बूथ स्तर तक के संगठन तैयार कर लें। सह प्रभारी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मुन्नर प्रजापति ने कहा कि हर जिले में संगठन की समीक्षा का कार्य चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सांगठनिक कमियों को सुधार करना है।

सह प्रभारी युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव विजय चौरसिया ने कहा कि अभी समय है, जो कमियां हैं, उनको तय समय 12 सितम्बर तक दूर कर लें। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव कमलेश वर्मा तथा संचालन उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण मिश्र ने किया। बैठक में पंचायत मंच के राष्ट्रीय सचिव रामनयन पटेल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीना चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, जिला सचिव राहुल चौधरी, रामसकल चौधरी, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष रामसकल निषाद आदि उपस्थित थे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement