Herbs for Women: पीरियड साइकिल सुधारने से लेकर मैनोपॉज तक, महिलाओं के लिए बेहद गुणकारी हैं ये जूड़ी-बूटियां
गिलोय
एंटीऑक्सिटेंड्स से भरपूर गिलोय या गुडूची में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है। यह जड़ी-बूटी इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा स्वास्थ्य को सुधारने, शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करने में मददगार होती है। यह खासतौर पर डायबिटीज और पीसीओएस वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है।
शतावरी
शतावरी महिलाओं के लिए एक बेहद फायदेमंद जड़ी-बूटी है। यह महिलाओं में होने वाली प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इसके अलावा यह पीरियड साइकिल को नियमित करने और मेनोपॉज की समस्या को कम करने में मदद करने के लिए आमतौर पर उपयोग की जाती है।
अश्वगंधा
यह एडेपटोजेनिक हर्ब है और यह हार्मोनल संतुलन बनाने, तनाव को कम करने और ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह मेनोपॉज के लक्षणों को नियंत्रित करने और प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मददगार हो सकता है।
मेथीदाना
मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाला मेथीदाना अपने कई गुणों के लिए जाना जाता है। यह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। मेथीदाना खासतौर पर ब्रेस्ट फीडिंग वाली महिलाओं में दूध का प्रोडक्शन करने के लिए बेहद फायदेमंद है।
गुग्गुल
गुग्गुल का इस्तेमाल भी महिलाओं के लिए काफी गुणकारी माना गया है। इसका इस्तेमाल खासतौर पर महिलाओं में होने वाले हार्मोनल इम्बैलेंस को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
वीट ग्रास
वीट ग्रास में कई सारे पोषक तत्व जैसे विटामिन ए,सी,ई,के आदि पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। यह महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद कारगर है। साथ ही यह आयरन की कमी दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!