Shaheed Path Lucknow: शहीद पथ से कई जिले कनेक्ट हैं। बाराबंकी, अयोध्या होते हुए गोरखपुर व बिहार तक इस मार्ग से लोग जा रहे हैं। 

NOI  संवाददाता, लखनऊ। शहीद पथ की अप व डाउन सड़क जो करीब 45 किलोमीटर से अधिक है, उसकी स्थिति और बेहतर करने पर तीस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बरसात के दौरान शहीद पथ पर तमाम गड्ढे हो गए थे, दीपावली से पहले इन्हें भर दिया गया था।

अब पूरी सड़क पर बिटुमिन यानी डामरीकरण किया जाएगा। अयोध्या रोड से कानपुर को जोड़ने वाले शहीद पथ की दूरी एक तरफ 22.785 किलोमीटर है, वापसी में कानपुर रोड से कनेक्ट हो रहे शहीद पथ की दूरी अयोध्या रोड से भी इतनी है। अब दोनों ही तरफ सड़क को और बेहतर किया जाएगा।

यह सारा काम लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय निर्माण खंड एक करेगा। इस काम को करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तीस करोड़ का प्रस्ताव शहीद पथ की रोड के डामरीकरण के लिए भेजा था, इस पर स्वीकृति मिलना तय माना जा रहा है, उम्मीद है कि दिसंबर मध्य तक स्वीकृति मिल जाएगी। यह वीआइपी मार्ग है और प्रधानमंत्री से लेकर रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री अकसर इसका प्रयोग करते हैं।

शहीद पथ से कई जिले कनेक्ट है, बाराबंकी, अयोध्या होते हुए गोरखपुर व बिहार तक इस मार्ग से लोग जा रहे हैं। इसी तरह सुलतानपुर, बनारस, रायबरेली, ऊंचाहार, प्रयागराज, कानपुर व आगे जाने के लिए शहीद पथ बेहतर कनेक्टिविटी साबित हुआ है। भविष्य में यह और कारगर सिद्ध होने जा रहा है। ग्रीन कारिडोर को शहीद पथ से जोड़ा जा रहा है। फिर लोग ग्रीन कारिडोर के जरिए आउटर रिंग रोड, आगरा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। वर्तमान में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे व लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है।

लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बताया कि वर्तमान में एक लाख से अधिक वाहनों का फुटफाल शहीद पथ पर है। ग्रीन कारिडोर के कनेक्ट होते ही वाहनों का ग्राफ पंद्रह हजार तुरंत बढ़ जाएगा और आउटर रिंग रोड के जुड़ते ही वाहनों का ग्राफ डेढ़ लाख पहुंचने में छह माह भी नहीं लगेंगे।

लोक निर्माण विभाग ने स्लिप रोड और अंडरपास से जुड़ा काम वर्तमान में करा चुका है, कुछ अंडरपास पर काम किया जा रहा है, जो आगामी दो से तीन माह में पूरा होने का दावा किया जा रहा है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement