उत्तर प्रदेश के 29 सैलानी हिमांचल प्रदेश में बारिश की तबाही में फंसे
लखनऊ, NOI : पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से हिमांचल प्रदेश के हालात खराब है। वहां आई तबाही के बीच उत्तर प्रदेश के करीब 29 सैलानी फंस गए हैं। सैलानियों को सुरक्षित निकालने के लिए योगी सरकार के निर्देश पर यूपी की राहत विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं और उन्हें वापस लाने की कवायद तेज करते हुए हिमांचल प्रदेश सरकार की राहत विभाग की टीम के साथ सम्पर्क बनाए हुए हैं। कुछ लोग वहां से वापस लौट रहे हैं तो कुछ सुरक्षित कैम्प में शरण लिए हुए हैं। जो लोग अभी नहीं मिले हैं उनकी खोजबीन की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के राहत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांचल प्रदेश में आई तबाही में प्रदेश के करीब 29 लोग मनाली में फंसे हुए हैं। इनमें कानपुर नगर के छह लोग हैं, जिनसे सम्पर्क अभी नहीं हो पाया है।कानपुर के शिवांग ने वहां फंसे होने की जानकारी दी है। लखनऊ के शारिक ने बताया कि उनके पांच लोग फंसे हैं, जो वापस लौट रहे हैं। इसी तरह मेरठ के आर्यन त्यागी समेत तीन लोग फंसे हैं, जो वापस आ रहे हैं। देवरिया के तीन लोग फंसे हैं, इनमें प्रियंका ज्योति से सूचना मिली है कि वे लोग सुरक्षित है। जबकि लखनऊ की आयुषी गाेयल सहित चार लोग वापस लौट रहे हैं। बदायूं के पंकज सुरक्षित और बलरामपुर के अभय गौतम मनाली से वापस लौट रहे हैं।
इसी तरह जालौन के कन्हैया, शाहजहांपुर की अर्चना और लखनऊ का परवेश सुरक्षित हैं। वाराणसी से रति और गाजियाबाद के हेमंत शर्मा सुरक्षित हैं। वहीं, लखनऊ की आयुषी से सम्पर्क नहीं हो पाया है। सीतापुर के गौरव श्रीवास्तव से भी बातचीत नहीं हो पायी है।
हिमाचल प्रदेश में फंसे हुये व्यक्तियों के परिजन से सम्पर्क करने पर तीन परिजनों ने अपडेट दिया है।जिनमें प्रियंका ज्योति सुरक्षित है। हेमंत शर्मा मनाली के डेविस बिलिस होटल में हैं। वहीं गौरव श्रीवास्तव विक्रांत मनाली के विक्रांत होटल में हैं।
उत्तर प्रदेश के राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राहत विभाग के टीम ने हिमांचल प्रदेश के राहत विभाग के सम्पर्क में है। वहां के डीसी कुल्लू के साथ समन्वय कर रहे हैं, ताकि वहां गए प्रदेश के लोगों को सुरक्षित घरों तक लाया जा सके।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments