नई दिल्ली, NOI : फुकरा इंसान यानी यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में सभी को काफी प्रभावित किया है। सलमान खान के शो के पहले दिन से लेकर 7 हफ्तों तक उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

एक वक्त ऐसा लगा कि वह इस सीजन बिग बॉस के विनर बन जाएंगे, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था और फिनाले में अभिषेक को अपने दोस्त एल्विश यादव से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच अब बिग बॉस ओटीटी 2 में मिली हार के बाद फुकरा इंसान का दर्द छलका है, जो उन्होंने एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर साझा किया है।

हार से दुखी हुए फुकरा इंसान

सोमवार रात बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव संग टॉप 2 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। लेकिन अंत के 15 मिनट की लाइव वोटिंग में कहीं न कहीं फुकरा इंसान एल्विश से पीछे रह गए और उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद अब अभिषेक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक फैन मेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि- ''हर किसी को हैप्पी एंडिंग पसंद है, लेकिन ऐसा हमेशा तो नहीं होता है।'' इसके बाद अभिषेक की बिग बॉस जर्नी के साथ बैकग्राउंड में ''जाने वो कैसे लोग थे, जिनको प्यार के बदले प्यार मिला'' गाना सुनाई देगा।

अब इस वीडियो से साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि फिनाले में मिली हार के बाद यकीनन फुकरा इंसान का दिल टूटा है, जिसकी वजह से वह काफी दुखी हैं। ये लाजिमी भी हैं क्योंकि पहले दिन से लेकर 7 सप्ताह तक अभिषेक ने बिग बॉस के घर में शानदार खेल दिखाया था, लेकिन एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने उनके बिग बॉस ओटीटी 2 विनर के सपने पर पानी फेर दिया।

अभिषेक बने बिग बॉस इतिहास के एक और शानदार कंटेस्टेंट

बिग बॉस शो के अब तक इतिहास में हमने देखा है कि जो कंटेस्टेंट फिनाले में हार का सामने करता है, उसकी चर्चा काफी रहती है। असीम रियाज, एस श्रीसंत, शिव ठाकरे और हिना खान जैसे कई रनर अप कंटेस्टेंट रहें हैं, जो हार के बाद भी सुर्खियों में रहे। अब अभिषेक मल्हान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है, जो फिनाले में हार के बाद भी फैंस के फेवरेट रहे हैं। बेशक फुकरा इंसान बिग बॉस के विनर न बन सके, लेकिन अपने दमदार खेल को लेकर उन्हें बिग बॉस के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement