नई दिल्ली, NOI : देश के केंद्रीय बैंक के कलेंडर के अनुसार सितंबर में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरा शनिवार, चौथा शनिवार, रविवार और त्योहार शामिल है। अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाना चाहते हैं तो आपको एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए।

आपको बता दें कि आज के समय में आप घर बैठे भी बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा जिस दिन बैंक बंद रहता है उस दिन भी बैंक लोगों को एटीएम (ATM), नेट-बैंकिंग जैसी सुविधा देता है। इसका मतलब है कि आप इस दिन एटीएम और नेट-बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि सितंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

सितंबर बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीखत्योहारस्थान

3 सितंबर 2023

रविवारपूरा देश

6 सितंबर 2023

श्री-कृष्ण जन्माष्टमीभुवनेशवर, चेन्नई,आंध्र प्रदेश,पटना
7 सितंबर 2023जन्माष्टमी अहमदाबाद,चंडीगढ़,देहरादून,गंगटोक,तेलंगाना,जयपुर,   जम्मू,कानपुर,लखनऊ,रायपुर,रांची,शिलांग,शिमला,श्री-   नगर
9 सितंबर 2023दूसरा शनिवार पूरी देश 
10 सितंबर 2023रविवार पूरा देश
17 सितंबर 2023रविवार पूरा देश
18 सितंबर 2023विनायक चतुर्थीबैंगलोर,हैदराबाद
19 सितंबर 2023गणेश चतुर्थीअहमदाबाद, भुवनेश्वर,मुंबई,नागपुर,पंची
20 सितंबर 2023गणेश चतुर्थीभुवनेश्वर,पंची
22 सितंबर 2023श्री-नारायण गुरु सामधि दिवसकोची,तिरुवंतपुरम
23 सितंबर 2023चौथा शनिवार पूरा देश
24 सितंबर 2023रविवार पूरा देश
25 सितंबर 2023श्रीमंत शंकरदेव जयंतीगुवाहटी
27 सितंबर 2023मिलाद-ए-शरीफजम्मू,कोची,श्री-नगर,तिरुवंतपुरम
28 सितंबर 2023ईद-ए- मिलादअहमदाबाद, एजवाल, बेलापुर, बैंगलोर, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची
29 सितंबर 2023ईद-ए-मिलाद-उल-नबी गंगटोक, श्री-नगर, जम्मू

 सितंबर में कौन-से त्योहार है?

सितंबर महीने में कई छुट्टियां है। 6 सितंबर और 7 सितंबर को श्री-कृष्ण जन्माष्टमी है। वहीं, 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद है। इन छुट्टी की वजह से देश के कई बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आपको बैंक जाने से पहले ही हॉलिडे लिस्ट को चेक कर लेना चाहिए।

आपको बता दें कि देश भर में अभी तो 2,000 रुपये के नोट वैध हैं। लेकिन, इन नोटों को जमा करने की आखिरी तिथी 30 सितंबर 2023 है। आपको इस डेट से पहले ही नोटों को एक्सचेंज करवा लेना है। 


0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement