लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। 2017 विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राहुल गांधी व अखिलेश यादव एक-साथ नजर आएंगे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने गुरुवार शाम सपा कार्यालय पहुंचे। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव के नाम भेजा गया निमंत्रण पत्र सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी को सौंपा।
चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी के यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगें। जिसके बाद यात्रा आगरा के शाहदरा चौराहे से नुनिहाली रोड होते हुए आगरा फोर्ट होते हुए फतेहाबाद रोड के आगे प्रतापपुर चौराहा से ग्वालियर रोड की तरफ से फतेहपुर सीकरी जायेगी।
बढ़ती दूरियों की चर्चाओं के बीच बुधवार को दोनों दलों ने गठबंधन में मुहर लगाई थी। इसकी घोषणा के साथ ही अखिलेश का राहुल की यात्रा में शामिल होना तय माना जाने लगा था। राहुल की यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से शुरू होगी और अमरोहा, संभल होते हुए अलीगढ़, हाथरस से आगरा पहुंचेगी। यात्रा 25 फरवरी को आगरा होते हुए राजस्थान जाएगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement