कानपुर की न्यू ग्लोब टेनरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
NOI संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ के संजय नगर स्थित न्यू ग्लोब लेदर टेनरी में गुरुवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना से आग की ऊंची लपटों के साथ साथ काले धुएं का घना गुबार आसपास छा गया। जो काफी दूर तक नजर आया। आगजमी से अफरा तफरी का माहौल बना रहा। वहीं आगजनी में काफी नुकसान का अनुमान है।
मिली जानकारी के अनुसार चमनगंज के फहीमाबाद के रहने वाले यासीन की संजय नगर स्थित न्यू ग्लोब टेनरी है। यहां टेनरिकर्मियों ने बताया कि वह लोग काम कर रहे थे। इस दौरान स्प्रे विभाग में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में यहां रखा कच्चा और तैयार माल जलकर खाक हो गया। इस दौरान एक दर्जन कर्मचारी काम कर रहे थे। घटना की जानकारी पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं।
साथ ही अगल बगल की टेनरियों पानी का पाइप लगाकर आग पर काबू पाने के काम शुरू हुआ। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। मामले में जाजमऊ फायर स्टेशन अफसर राहुल नंदन ने बताया दो दमकल की मद्द से आग पर काबू लिया गया है। घटना कोई जनहानि नहीं हुई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments