NOI संवाददाता कानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रीन पार्क स्टेडियम योगमय हुआ। योग महोत्सव में बच्चे, बुजुर्गों और युवाओं में खूब उत्साह दिखा। 12वें योग महोत्सव में योग प्रोटोकाल में शामिल आसन से स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया। महोत्सव की शुरुआत कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण और खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान तथा योग महोत्सव के नोडल श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डा. एमके शन्मुगा सुन्दरम ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।

रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में मौजूद सैकड़ो योग प्रेमियों को आर्ट आफ लिविंग की योग प्रशिक्षक सुप्रिया, रंजीत, निधि, अनुराग, कशिश, सुनील ने ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्त आसान, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वक्रासन, उष्ट्रासन, मकर आसान, भुजंगासन, पवन मुक्ता आसन कराए। योग के उत्साह से स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ स्वयंसेवी संस्था, संगठन ने सामूहिक योगाभ्यास किया, इससे ग्रीन पार्क स्टेडियम सराबोर हो गया।

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में योग का संकल्प भारत का सबसे सफल प्रयास है। योग स्वस्थ भारत के संकल्प का प्रतीक है। करें योग रहें निरोग सिर्फ संदेश नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का सूत्र है। युवा पीढ़ी को योग से नाता जोड़ना चाहिए। यह निरोगी समाज के लिए सबसे जरूरी है।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। योग महोत्सव के नोडल प्रमुख सचिव डा. एमके शन्मुगा सुन्दरम ने कहा कि भारत का प्रयास आज पूरे विश्व को योगमय कर रहा है। योग महोत्सव में आयुषी, अंश नाविका, मिहिका, देवशी, अनन्या और 65 वर्षीय मालती सचान को सर्वश्रेष्ठ योग आसन के लिए पुरस्कृत किया गया।

योग महोत्सव में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सरोज कुरील एमएलसी अरुण पाठक, अपर श्रमायुक्त शमीम अख्तर, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, सीएमओ डा. हरिदत्त नेमी, अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा, नगर आयुक्त अभिनव जे जैन, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डा. कप्तान सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, सूर्यांश मिश्रा, स्टैनली ब्राउन आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री की प्रेरणा से योग कर कम किया 27 किलो वजन

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से योग कर 27 किलो वजन कम किया। खानपान और दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल कर समाज बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके वजन कम करने के प्रयास को सराहा है।


शहरवासियों ने लिया संकल्प, लगाएंगे एक पेड़ मां के नाम

योग महोत्सव में योग के बाद शहरवासियों ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के लिए जागरूक किया। स्टेडियम में हुए पौधा वितरण में योग करने पहुंचे शहरवासियों को पौधा दिया गया।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement