लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
NOI संवाददाता, लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर डी में सोमवार दोपहर निजी कोचिंग सेंटर में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं। सीएम योगी ने आग की घटना को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए।
आग कैसे लगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ लोग अंदर फंसे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से घटना को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
सीएम योगी दिए राहत और बचाव कार्य के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments