NOI संवाददाता, लखनऊ। ग्राम पंचायत अधिकारी 2023 भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को गोमतीनगर के पिकप भवन स्थित अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय के बाहर विरोध जताया।

उनका कहना था कि 2023 में आवेदन लिए गए। लिखित परीक्षा, अभिलेख सत्यापन सहित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई, लेकिन फाइनल परिणाम जारी नहीं किए गए। प्रदेश भर से आए अभ्यर्थियों ने आयोग से शीघ्र परिणाम जारी किए जाने की मांग की है।




अभ्यर्थी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि आयोग से ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी। हजारों अभ्यर्थियों ने भर्ती में आवेदन किया। 27 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा भी आयोजित हो चुकी है।

इसके अलावा आयोग से पात्र अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी अप्रैल-मई तक पूरी कर ली। फिर भी अब तक फाइनल परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। परिणाम में हो रही देरी की वजह से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उन्होंने तत्काल परिणाम जारी करने की मांग की है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement