कानपुर में मालगाड़ी के दो डिब्बे हुए डीरेल, ढाई घंटे से रेलवे ट्रैक पर यातायात बाधित
NOI संवाददाता, कानपुर। प्रयागराज की तरफ जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे भीमसेन के पास डीरेल हो गए। इससे रात 2: 15 बजे के दौरान से रेलवे ट्रैक पर यातायात बाधित है। मौके पर दोनों डिब्बों को ट्रैक पर लाने का प्रयास जारी है।
रेलवे कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी कानपुर सेंट्रल से होकर प्रयागराज की तरफ जा रही थी। इसी दौरान झकरकटी के आगे भीमसेन के पास उसके दो डिब्बे (डीरेल) पटरी से उतर गए। आपात स्थिति में लोको पायलट इंजन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ी अनहोनी को टालने में सफल रहे।
अभी स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने लगातार तीन बार सायरन बजाए। जिससे आसपास क्षेत्र में लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति भी बनी रही। बताया जा रहा है कि दोनों डिब्बों के रेलवे ट्रैक से डीरेल होने के बाद से ढाई से 3 घंटे का समय बीत गया है और मौके पर व्यवस्था को दुरुस्त करने में कर्मचारी जुटे है।
ट्रेन के डीरेल होने से रेलवे ट्रैक पर यातायात बाधित चल रहा है। दूसरी तरफ रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कानपुर से प्रयागराज के बीच मालगाड़ियों के लिए ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) का स्पेशल रूट है। इसलिए इस रूट पर केवल माल गाड़ियां ही संचालित होती हैं। हां, कुछ देर के लिए माल गाड़ियों का आवागमन इस रूट पर जरूर बाधित हुआ है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments