राज्य ब्यूरो, NOI, लखनऊ। विधानसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के हंगामे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी कि श्रीराम मंदिर जैसे करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े विषय पर भी राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदेश की जनता तथ्यों पर आधारित चर्चा और विकास के मुद्दों पर बहस चाहती है, लेकिन विपक्ष शोर-शराबा और भ्रम फैलाने में लगा है। भाजपा सरकार जनहित, विकास और सुशासन के एजेंडे पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करना सभी जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है। डबल इंजन की भाजपा सरकार में प्रदेश लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी की उम्मीद पूरी नहीं होगी। इसी कारण उसके नेता हंगामे और अराजकता का रास्ता अपना रहे हैं।  

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement