NOI संवाददाता, लखनऊ। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ ) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि चार से बढ़ाकर सात अगस्त कर दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी सात अगस्त की रात्रि 12 बजे तक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर आनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकेंगे।

विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग व एससीवीटी के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए आवेदन की अवधि बढ़ाई गई है।

यह सुविधा प्रदेश के राजकीय और निजी आइटीआइ में संचालित विभिन्न व्यवसायों के साथ-साथ टाटा टेक्नोलाजी के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों और पीपीपी माडल पर संचालित संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए भी लागू होगी।

दिया जाएगा अतिरिक्त अवसर

आवेदन भरने के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी से कोई त्रुटि हो जाती है तो उसे सुधारने के लिए 48 घंटे (दो दिन) का अतिरिक्त अवसर भी दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट पर ई-फार्म के रूप में उपलब्ध हैं।

प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये, जबकि सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी एससीवीटी, अलीगंज, लखनऊ के हेल्प डेस्क नंबर 0522-4150500, 7897992063, दूरभाष 0522-2336115, व्हाट्सएप 9628372929 अथवा ई-मेल help@admissionscvtup.in पर संपर्क कर सकते हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement