लखनऊ में गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर 267 ग्राम सोने के जेवर किए पार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद सूत्र, आलमबाग। आशियाना स्थित गोल्ड फाइनेंस कंपनी से कम ब्याज पर गोल्ड लोन दिलाने का झांसा देकर महिला के 267 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने फाइनेंस कंपनी से सांठगांठ कर जेवरात गिरवी रखवाए और उनकी रसीद महिला के बजाय अपने नाम पर बनवा ली।
विरोध करने पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। पीड़िता की नामजद शिकायत पर आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जानकीपुरम के सहारा ग्रेस निवासी डा. मीनाक्षी त्रिपाठी के मुताबिक वर्ष 2019 में इवेंट मैनेजमेंट के लिए उन्हें पांच लाख रुपये की जरूरत थी। परिचित निहिल मोहन श्रीवास्तव ने उनकी मुलाकात सुरेंद्र पाल सिंह उर्फ मोनू, गुरप्रीत सिंह जोरावर और गगनप्रीत सिंह से कराई। आरोपितों ने मुथूट फाइनेंस की आशियाना शाखा से एक प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाने का भरोसा दिया।
पांच लाख में रखे गिरवी
मार्च 2019 में आरोपित महिला को फाइनेंस कंपनी ले गए, जहां करीब 267 ग्राम सोने के जेवर पांच लाख रुपये में गिरवी रखे गए। आरोप है कि रसीद गुरप्रीत सिंह के नाम पर कटवाई गई। आठ सितंबर 2020 को जेवर छुड़ाने पहुंचने पर महिला को पता चला कि आरोपित पहले ही गहने ले जा चुके हैं।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित 16 अक्टूबर 2020 को घर पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर धमकाया। इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Note: इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments