UP में खाद, बीज में ओवर रेटिंग और टैगिंग पर होगी कार्रवाई, कृषि मंत्री ने खाद-बीज व्यापारियों को दी चेतावनी
राज्य ब्यूरो, NOI, लखनऊ। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही खाद, बीज और कीटनाशकों की ओवर रेटिंग व टैंगिंग पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कृषि मंत्री ने खाद-बीज व्यापारियों से कहा कि किसानों के साथ ओवर रेटिंग जैसी गतिविधियां किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने व्यापारियों को व्यापार में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं का सरकार के स्तर से जल्द समाधान कराने का भी आश्वासन दिया।
बुधवार को कृषि भवन में हुई बैठक में उप्र कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के कार्यों की समीक्षा के दौरान कृषि मंत्री ने अनुसंधान तथा फसलों की नई प्रजातियों के विकास में अपेक्षित परिणाम न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब यूपी व प्रदेश को ग्लोबल एग्री हब बनाने के संबंध में यूपी कृषि महाकुंभ-2026 का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में बनाई जाने वाली प्रत्येक योजना का वास्तविक लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना अनिवार्य है।
उन्होंने प्रस्तुतीकरण की पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, विशेष सचिव कृषि लाल बहादुर यादव, महानिदेशक उपकार संजय सिंह, निदेशक कृषि टीएम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments