NOI संवाददाता, लखनऊ। परिवहन निगम अब पड़ोसी राज्यों के लिए बसों का संचालन तेज करेगा। अंतरराज्यीय मार्गों पर स्लीपर बसें चलाई जाएंगी, पहले चरण में 15 मार्ग चिह्नित किए गए हैं। अधिकांश बसें पड़ोसी राज्यों के प्रमुख शहरों, तीर्थों तक आवागमन राह आसान करेंगी। निजी संचालकों की स्लीपर बसों के लिए निगम अनुबंध करेगा, इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। इन मार्गों पर बस चलाने के लिए यात्रियों की बेहद डिमांड रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 14300 में से अधिकांश बसें प्रदेशभर में ही संचालन करती हैं, एक स्लीपर सेवा लखनऊ से देहरादून के लिए संचालित है। निगम ने कुछ माह पहले परिवहन निगम ने अंतरराज्यीय बस मार्गों का सर्वे कराने के बाद राज्य परिवहन प्राधिकरण से परमिट भी हासिल किए थे। पहले चरण में 15 अंतरराज्यीय मार्गों पर वातानुकूलित हाई एंड स्लीपर बसों को चलाने की योजना बनी है। अनुबंध होने वाली बसें डीजल से चलेंगी, प्रति यात्री प्रति किलोमीटर पांच रुपये के आसपास किराया हो सकता है।

निगम के प्रधान प्रबंधक संचालन अनिल कुमार ने बताया, चिन्हित मार्गों पर बस संचालन के लिए बस आपरेटरों व फर्मों से निविदा मांगी गई है। बस मार्गों का चयन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। हर मार्ग पर दो-दो बसों का संचालन होगा, ऐसे 30 बस स्वामियों से आठ वर्ष का अनुबंध किया जाएगा।

बिड जमा करने की अंतिम तारीख सात सितंबर अपरान्ह तीन बजे तक रखी गई है। बसों की तकनीकी बिड नौ सितंबर को खोली जाएगी, जबकि प्री-बिड मीटिंग 27 अगस्त को हाेगी। अंतरराज्यीय मार्ग

प्रमुख 15 अंतरराज्यीय मार्ग
क्र.सं. मार्ग (Route)
1 बाराबंकी-देवा-सीतापुर-जयपुर अजमेर
2 मेरठ-अजमेर वाया दिल्ली-जयपुर
3 लखनऊ-आगरा-कैला देवी
4 अयोध्या-कानपुर-इंदौर
5 वाराणसी-कोटा वाया झांसी
6 लखनऊ-कोटा वाया झांसी
7 मथुरा-दिल्ली-कटरा
8 अयोध्या-जयपुर
9 लखनऊ-जयपुर
10 बरेली-चंडीगढ़
11 कानपुर-इंदौर
12 लखनऊ-पुष्कर
13 लखनऊ-गया
14 कानपुर-कोटा
15 मेरठ-कोटा

Note-इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement