समाजवादी पार्टी ने किया अपराधियों को संरक्षण देने का काम, विधायक की हुई थी दिन दहाड़े हत्या
NOI डेस्क, लखनऊ। शामली में अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल रहे दो शूटर्स को शामली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ पर सवाल उठाने वाली समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने करारा जवाब दिया है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब-जब सत्ता में थी तब-तब उसने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया था। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपराधियों का पोषण करने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार में तो विधायकों तक की दिन दहाड़े हत्या होती थी। प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल की दिनदहाड़े हत्या हुई थी। हत्या करने वाले समाजवादी पार्टी के लोग थे।
डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि पुलिस का काम अपराध करने वालो को पकड़ना है। पकड़ने की कोशिश में अगर अपराधी पुलिस पर हमला करता है तो पुलिस जवाबी कार्रवाई करती है। किसी भी अपराधी को लेकर संवेदनशील होना समाजवादी पार्टी की फितरत है।
गौरतलब है कि अंकित बालियान मर्डर केस में शूटर्स के एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि यह एनकाउंटर किन हालात में हुआ, यह जांच का विषय है। इसकी उच्च-स्तरीय जांच होनी चाहिए। अवधेश प्रसाद के इस सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments