सौर ऊर्जा में यूपी का धमाका: महाराष्ट्र को पछाड़कर देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा, लखनऊ बना नंबर-1 शहर
NOI संवाददाता, लखनऊ। एक समय उत्तर प्रदेश में लोग अपने घरों की छत पर रूफ टाप सोलर लगवाने से बचते थे, लेकिन अब माहौल बदला है और लोग उसे तेजी से लगवा रहे हैं।
स्थिति यह हो गई है कि कभी टाप टेन में रहने वाला उत्तर प्रदेश पहले टाप फाइव में आया और फिर टाप थ्री में। अब टाप टू में आ गया है। महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश ने पीछे कर दिया है। पीएम घर सूर्य योजना के तहत गुजरात मात्र 32 हजार के अंतर से आगे है।
उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के सचिव पंकज सिंह कहते हैं कि आगामी महीनों में हम नंबर एक पर भारत में होंगे। वर्तमान में भारत के सौ शहरों में लखनऊ नंबर एक पर बना हुआ है
11,557 लोग पीएम घर सूर्य योजना के तहत इस वर्ष रूफ टाप सोलर लगवा चुके हैं।
1,38,438 लोग लखनऊ में अब तक अपने घरों में आरटीएस लगवा चुके हैं।
8,24,536 है गुजरात में आरटीएस लगवाने वालों की संख्या।
8,654 किसान प्रदेश में 90 प्रतिशत सब्सिडी का ले चुके हैं लाभ।
2,665.82 मेगावाट प्रतिदिन बिजली का उत्पादन।
5,209.15 करोड़ सब्सिडी केंद्र व राज्य सरकार से जारी की गई।
90% तक सब्सिडी किसानों को मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत दी जा रही है
3.8% से गुजरात से पीछे है उत्तर प्रदेश
96% आरटीएस लग चुके हैं पीएम कुसुम सी वन योजना के तहत
उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त 2026 तक पीएम घर सूर्य योजना के अंतर्गत आरटीएस की स्थिति-
आवेदन आए- 12,15,261
आरटीएस घरों में लगाकर चालू किए गए- 7,92,959
आरटीएस घरों में लग तो गए, चालू होने की प्रक्रिया में- 8,00,674
भारत में टॉप टेन आरटीएस
गुजरात : 8,24,536
उत्तर प्रदेश : 7,92,959
महाराष्ट्र : 7,66,275
आंध्र प्रदेश : 3,53,192
केरल : 3,34, 066
राजस्थान : 3,08,283
ओडिसा :1,93, 252
असम : 1,79,542
मध्य प्रदेश :1, 73,155
हरियाणा : 1, 32,384
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments