जन्माष्टमी पर राज्यपाल व CM योगी ने दी शुभकामनाएं, बोले- 'सत्य, धर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है कान्हा का जीवन'
NOI ब्यूरो लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य, प्रेम, करुणा, नारी सम्मान, समरसता व लोककल्याण के उच्च आदर्शों की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से उन्होंने निष्काम कर्म, कर्तव्यनिष्ठा तथा धर्म के मार्ग पर चलने का जो संदेश दिया, वह आज भी संपूर्ण मानवता के लिए प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानवता को धर्म, सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से यह संदेश दिया कि जब अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब धर्म और सत्य की स्थापना के लिए दृढ़ता के साथ खड़ा होना आवश्यक है। उनका जीवन हमें कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और लोककल्याण के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments