NOI संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (लवि) में चार वर्षीय स्नातक के अंतिम यानी चौथे वर्ष में विद्यार्थियों को तीन विकल्प मिलेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के 'स्नातक कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम और क्रेडिट ढांचे' के अनुरूप ने लवि ने यह व्यवस्था लागू की है।

विश्वविद्यालय सत्र 2021-22 से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। अभी तक चौथे वर्ष में केवल 'यूजी आनर्स विद रिसर्च' का विकल्प था, जिससे 7.5 से कम सीजीपीए वाले विद्यार्थी वंचित रह जाते थे। अब नए विकल्पों के जुड़ने से छात्रों की शैक्षणिक योग्यता व रुचि के आधार पर तीन अलग-अलग विकल्प उपलब्ध होंगे।

यूजी आनर्स विद रिसर्च में पहले छह सेमेस्टर में न्यूनतम 7.5 सीजीपीए (या 75 प्रतिशत अंक) प्राप्त करना अनिवार्य है। यह विकल्प केवल उन मेधावी छात्रों के लिए है, जो अकादमिक शोध में रुचि रखते हैं। इसमें संकाय सदस्य के मार्गदर्शन में 12 क्रेडिट का शोध प्रोजेक्ट व प्रबंध पूरा करना अनिवार्य होगा।

जी आनर्स विद एंटरप्रिन्योरशिप के लिए पहले छह सेमेस्टर उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थी पात्र होंगे। 7.5 से कम सीजीपीए वाले विद्यार्थी भी पूर्णतः पात्र होंगे। यह विकल्प उन विद्यार्थियों के लिए है जो नवाचार, स्टार्टअप और उद्योग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

इसके तहत विद्यार्थियों को किसी प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में 12 क्रेडिट की व्यावहारिक एंटरप्रिन्योरशिप ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। यूजी आनर्स के लिए पहले छह सेमेस्टर उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थी (7.5 से कम सीजीपीए वाले भी पूर्णतः पात्र) पात्र होंगे।

यह विकल्प उन विद्यार्थियों के लिए है जो शोध प्रबंध या औद्योगिक प्रशिक्षण नहीं करना चाहते, बल्कि अपने मूल विषय का गहन व उन्नत ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। इसमें 12 क्रेडिट के एडवांस्ड (उन्नत) पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे, जिनमें से 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम आनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. मानुका खन्ना के नेतृत्व में सात सदस्यीय उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह समिति शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट सक्षम वैधानिक निकायों के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement