देश में लखनऊ की हवा सबसे सबसे साफ, एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट जारी
Air Quality Lucknow: एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट जारी होने के बाद लखनऊ और इंदौर की हवा सबसे साफ है।
NOI डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश का राजधानी लखनऊ को लगातार बारिश के साथ ही प्रदूषण का स्तर कम होने का बड़ा लाभ मिला है। लखनऊ की हवा देश में सबसे साफ है। लखनऊ ने 'मिलियन प्लस सिटी' श्रेणी में 'स्वच्छ वायु सर्वेक्षण' में पहला स्थान हासिल किया है।
एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट जारी होने के बाद लखनऊ और इंदौर की हवा सबसे साफ है। इंदौर बीते कई वर्ष से देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त कर चुका है। अब लखनऊ भी इस ओर बढ़ रहा है।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण जैसी रिपोर्ट्स में लखनऊ की रैंकिंग में उतार-चढ़ाव देखा गया है और यह प्रदूषित हवा वाले शहरों में भी शामिल रहा है। शहर में हवा की गुणवत्ता (AQI) मौसम और समय के अनुसार बदलती रहती है।
कभी-कभी यह मध्यम श्रेणी में दर्ज होती है, तो कभी सर्दियों या अन्य दिनों में यह बढ़कर काफी अधिक हो जाती है। देश में सबसे साफ हवा के लिए आम तौर पर इंदौर और भोपाल जैसे शहरों का नाम, राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता और एयर क्वालिटी सर्वेक्षणों में आगे रहता है। अब लखनऊ भी इसमें शामिल हो गया है।
बीते जून में लखनऊ में गंभीर रूप से प्रदूषण की चपेट में थी। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च (IITR) की एक ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया था। अब इसमें बड़ा सुधार आया है। मॉनसून से पहले के महीनों, यानी अप्रैल और मई में यहां पीएम 2.5 का स्तर 73.8 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया था।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments