बसपा अध्यक्ष मायावती ने आकाश आनंद को दूसरी बार किया किनारे, छोटे भतीजे को दी बड़ी जिम्मेदारी
BSP News: मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बसपा का मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया है। ईशान आनंद के पास 15 राज्यों की जिम्मेदारी रहेगी।
NOI डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार तैयारी में लगी बहुजन समाज पार्टी में फेरबदल का दौर लगातार जारी है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद को दूसरी बार पैदल किया है। सार्वजनिक रूप से माफी मांगने वाले आकाश आनंद को दोबारा शामिल कराने के बाद मायावती ने अब सारे पद वापस लेकर उनके छोटे भाई ईशान आनंद को आगे बढ़ाया है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की जारी हलचल के बीच बहुजन समाज पार्टी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर अपना बायो एक बार फिर बदल दिया है। उन्होंने अब खुद को बसपा समर्थक बताया है। इससे पहले उन्होंने अपने बायो में बसपा कार्यकर्ता लिखा था।
मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बसपा का मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया है। ईशान आनंद के पास 15 राज्यों की जिम्मेदारी रहेगी। आकाश को किनारे कर अब ईशान को आगे किया जा रहा है। इस बदलाव के बाद बसपा की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। ईशान आनंद को करीब 15 राज्यों में पार्टी के कामकाज की समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईशान आनंद इन राज्यों में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और कामकाज की समीक्षा करेंगे। वह अपने पिता और बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को रिपोर्ट करेंगे।
पिछले हफ्ते आकाश आनंद से छीना गया पद
मार्च में आकाश आनंद को बसपा से निकालने के एक महीने बाद उनकी वापसी हो गई थी। मई में मायावती ने आकाश आनंद को चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। पिछले हफ्ते उनको राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बताते हुए मायावती ने उनसे यह पद छीन लिया था।
बसपा मुखिया के फैसले के बाद चर्चा में आनंद
मायावती के फैसले के बाद उनके बड़े भतीजे आकाश आनंद फिर चर्चा में हैं। आकाश आनंद ने सोशल मीडिया बदल लिया।पहले खुद को बताया था ‘बसपा वर्कर’ और अब बायो में खुद को बताया रहे ‘बसपा सपोर्टर’। उन्होंने महज तीन दिन में दूसरी बार बायो बदला। इसके बाद से मायावती के भाई आनंद कुमार के बड़े बेटे आकाश के सियासी कदम से चर्चाएं तेज हो गई हैं। मायावती ने अभी आकाश को बसपा से निकाले जाने का ऐलान नहीं किया है।
ससुर अशोक सिद्धार्थ बसपा से बाहर
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आकाश आनंद को जल्द एक बार फिर बसपा से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इससे पहले वह इस वर्ष मार्च में बसपा से निष्कासित किए गए थे। उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी मायावती ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अशोक को एक महीने पहले दोबारा बसपा से निकाला जा चुका है। मायावती का कहना है कि अब अशोक सिद्धार्थ के लिए बसपा के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments