लखनऊ में प्रेम विवाह से नाराज पूर्व पति ने की पत्नी की हत्या, वारदात में बेटा भी शामिल
लखनऊ के काकोरी में प्रेम विवाह से नाराज पूर्व पति ने अपनी पत्नी की बांके से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया।
NOI सूत्र, काकोरी, (लखनऊ)। लोक लाज और प्रेम विवाह को लेकर नाराज पूर्व पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित ने पत्नी को बहाने से बुलाकर बांके से कई वार किए। हत्या के बाद शव को नहर की पटरी पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित पति और हत्या में शामिल उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि भुलई खेड़ा निवासी प्रेमा देवी का विवाह सेमरामऊ निवासी राजू यादव से हुआ था। प्रेमा ने तीन वर्ष के प्रेम प्रसंग के बाद सात माह पूर्व गोहरामऊ निवासी मजदूर प्रदीप यादव से प्रेम विवाह किया था।
इसके बाद से पूर्व पति राजू और उसका बेटा प्रेमा से रंजिश रखने लगे थे। प्रेमा अपने बेटे से फोन पर बात करती रहती थी, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर राजू और उसके बेटे ने हत्या की साजिश रची। बुधवार रात लगभग नौ बजे बेटे ने प्रेमा को नहर के किनारे बुलाया, जहां राजू पहले से बांका लेकर छिपा हुआ था।
प्रेमा के आते ही राजू और उसके बेटे ने उसे जमीन पर गिरा दिया और राजू ने बांके से प्रेमा के गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मार डाला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नहर के किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments