कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की पूछताछ जारी है। बहू शालू और बेटे सुब्रत का आमना-सामना कराया गया।

NOI संवाददाता, कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड रिश्तों की कमजोर पड़ती डोर, टूट रहे सामाजिक ताने-बाने का उदाहरण है। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जो हतप्रभ करने वाले हैं। बाप-बेटे, ससुर-बहू और पति-पत्नी का रिश्ता संपत्ति के लालच में छोटे नजर आए।

बुधवार को भी यह दृश्य देखने को मिला, जब कल्याणपुर थाने में फूट-फूटकर रो रही शालू ने पति सुब्रत को उम्मीदों भरी नजरों से देखा और सुब्रत ने उसे देखकर नजर घुमा ली। अब नए सामने आ रहे घटनाक्रम के बाद पुलिस शालू के शामिल होने के तथ्यों की जांच पड़ताल कर रही है।

कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद बुधवार दोपहर पुलिस तीनों आरोपितों को जेल से सीधे जेड स्क्वॉयर मॉल लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने शालू और विशाल की खरीदारी से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की। जांच टीम यह जानना चाहती है कि दोनों मॉल कब पहुंचे, कितनी देर वहां रहे और हत्या की घटना से इसका कोई संबंध था या नहीं।

शालू से पहले अकेले पूछताछ की गई

यहां से तीनों को कल्याणपुर थाने लाया गया। पहले शालू से करीब 20 से 25 मिनट पुलिस ने अकेले में पूछताछ की। इसके बाद आधे घंटे तक विशाल और राजकिशोर से पूछताछ हुई। फिर तीनों को एक साथ बैठाकर करीब 15 मिनट तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान शालू रोती ही रही।

पति के सामने रोने लगी शालू

इस पूछताछ के पुलिस ने शालू और सुब्रत का आमना सामना कराया। गिरफ्तारी के बाद से दोनों पहली बार मिल रहे थे। पुलिस की पूछताछ से टूट चुकी शालू ने जैसे ही पति सुब्रत को देखा वह जोर-जोर से रोने लगी। सुब्रत को पकड़ कर उसने बेटे श्रीजय का हाल पूछा।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement