लखनऊ के टोल प्लाजा पर STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी फास्टैग धांधली की फोरेंसिक जांच शुरू, 3 साल का सर्वर डेटा सीज
एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग स्थित इटौंजा टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए सर्वर और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। अब इन उपकरणों की फोरेंसिक जांच की जा रही है।
NOI संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित इटौंजा टोल प्लाजा पर एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अब जब्त सर्वर और अन्य उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। एसटीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी फास्टैग और संदिग्ध नंबरों के जरिये प्रतिदिन कितने वाहन टोल से निकले।
इसके साथ ही तीन साल का सर्वर डाटा भी जांच के दायरे में है। साथ ही टोल प्रबंधक को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उधर, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कार्रवाई के बाद से टोल की वसूली प्रभावित है|
एसटीएफ ने टोल प्लाजा से सर्वर, डीवीआर समेत अन्य उपकरण सीज किए हैं। इनकी फोरेंसिक जांच से वाहनों के आवागमन, फास्टैग से हुए भुगतान और टोल की रकम किस बैंक खाते में गई, इसकी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। एसटीएफ ने सर्वर से फास्टैग के जरिये हुए लेनदेन का बैंकवार ब्योरा भी सुरक्षित किया है। एसटीएफ के मुताबिक इटौंजा टोल प्रबंधक से करीब एक महीने से डाटा मांगा जा रहा था।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments