Hanuman Ansh OTT Release: फिल्म 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज को लेकर निर्माता रागिनी सोना ने अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?

NOI डेस्क,नई दिल्ली। कई बड़ी फिल्मों के फेल करते हुए हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इस समय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। ये मूवी का कमाल ही है कि हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है।

कितने करोड़ रहा कलेक्शन?

मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आज 48वां दिन है ऐसे में फैंस के मन में इसको लेकर सवाल था कि मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

बीच में इस तरह की भी बात आई थी कि मूवी के लिए कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने 100 करोड़ रुपये की डील ऑफर की है। अब आखिरकार इसकी (Hanuman Ansh OTT) प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने इस मामले में अपनी राय रखी है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

स्क्रीन से बात करते हुए उन्होंने कहा,'मुझे लगता है विशाल चतुर्वेदी की अपनी राय है। मैं उनकी बात मानूंगी क्योंकि उन्होंने ही इसे बनाया है और उनके सभी फैसले सही दिशा में गए हैं। मैं उनके फैसले का सम्मान करती हूं क्योंकि वह अभी भी कह रहे हैं कि वह कुछ और समय इंतजार करेंगे। हमें ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन 100 करोड़ का ऑफर अभी तक नहीं आया है। हम बहुत जल्द अपने ओटीटी डील की घोषणा जरूर करेंगे, लेकिन अभी तुरंत नहीं।'

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement