कानपुर के गोविंदनगर में तेज बारिश के दौरान एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने एंबुलेंस और अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप लगाया है, जिससे दोनों बेटों ने एक ही रात में अपने माता-पिता को खो दिया।

NOIसंवाददाता, कानपुर। गोविंदनगर के उद्योग कुंज साइट-पांच में तेज बारिश के बीच शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय नीलम शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 48 वर्षीय पति संतोष कुमार शुक्ला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े तड़पते रहे।

स्वजन का आरोप है कि सूचना के बावजूद एंबुलेंस करीब एक घंटे देरी से पहुंची। रात करीब 11:45 बजे संतोष को एलएलआर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भी देरी से इलाज मिलने का आरोप परिवार वालों ने लगाया, जहां कुछ देर बाद संतोष ने दम तोड़ दिया।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement