कानपुर में भारी बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, परिवार के 8 लोग मलबे में दबे; चार की हालत गंभीर
कानपुर के सचेंडी स्थित कैधा नयापुरवा गांव में लगातार बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे में मलबे में दबे परिवार के आठ लोगों में से चार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया है।
NOI संवाददाता, कानपुर। सचेंडी के कैधा नयापुरवा गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार भोर पहर एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दीवार से ऊपर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे परिवार के आठ लोग दीवार के मलबे में दब गए।
आनन फानन में ग्रामीणों ने मलवे को हटाकर सभी को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों की हालत गंभीर बताकर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया है।
कैधा नयापुरवा गांव निवासी मुन्ना सिंह अपनी पत्नी रमाकांती,बेटे दीपक ,शुभम ,रौनक,बेटी अंजली,रिंकी और पिंकी के साथ रहते हैं।उनका मकान कच्चा है,रविवार रात वह कोठरी से सटे छप्पर के नीचे परिवार के साथ सोए हुए थे।सोमवार भोर पहर करीब तीन बजे कोठरी की दीवार भरभराकर ढह गई।जिसके मलबे में वह परिवार समेत दब गए।
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर पड़ोसियों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाल कर कल्याणपुर सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मुन्ना सिंह,पत्नी रमाकांती बेटी अंजली और बेटा शुभम की हालत गंभीर बताकर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य चार लोगों को हल्की चोटें आई थी जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।मौके पर स्थिति सामान्य है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments