Lucknow Airport Parking Fees: भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण के कई एयरपोर्ट पर पार्किंग और प्रवेश शुल्क में कुछ दिन पहले बदलाव किया गया है।

NOI  संवाददाता, लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर अब ड्रॉप करने वाले वाहनों से भी शुल्क वसूला जाएगा। वाहन से आने वाले यात्रियों से अब अधिक पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा।

लखनऊ एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को छोड़कर वापस लौटने वाले वाहनों को भी शुल्क देना होगा। टोकन करने से लेकर आठ मिनट की मियाद के बाद इन वाहनों से 50 रुपये किया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट पर पिक एवं ड्रॉप के लिए 10 मिनट की अवधि को घटाकर आठ मिनट कर दिया गया है। कॉमर्शियल वाहनों पर अधिक शुल्क बढ़ाया गया है। उनको न्यूनतम 200 रुपए देने होंगे।

भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण के कई एयरपोर्ट पर पार्किंग और प्रवेश शुल्क में कुछ दिन पहले बदलाव किया गया है। अब लखनऊ एयरपोर्ट पर भी यह रेट एक अक्टूबर से बदल दिए गए हैं।

इतना होगा अब शुल्क

निजी वाहनों के लिए शुल्क: आठ मिनट का पिक एवं ड्रॉप फ्री रहेगी। इसके बाद आठ से 30 मिनट का 150 रुपये,30 मिनट से एक घंटे का 200 रुपये,एक से दो घंटे का 300 रुपये, दो से तीन घंटे का 400 रुपये, तीन से चार घंटे का 500 रुपये और चार से 24 घंटे का एक हजार रुपये देने होंगे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement