कानपुर के बिधनू में हाईवे पर गड्ढा बचाने के चक्कर में एक डंपर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी, जिससे विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत हो गई। इस हादसे में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 15 छात्र और कई शिक्षक-शिक्षिकाएं घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर हैं।

NOI  सहयोगी, बिधनू(कानपुर)। बिधनू में शुक्रवार सुबह हाईवे का डेढ़ फीट गहरा गड्ढा बचाने के चक्कर में अनियंत्रित डंपर सामने से आ रही स्कूल बस के दाहिने हिस्से को रगड़ता हुआ निकल गया। बस में खिड़की के शीशा खोलकर बैठीं विज्ञान शिक्षिका की मौत हो गई, वहीं 15 छात्र, शिक्षक-शिक्षका घायल हो गए। हादसे में जान गवाने वाली विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।

परिवार में दो छोटे भाई अमन और वैभव तथा छोटी बहन आकाशी हैं। तीनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता पवन श्रीवास्तव घर पर रहते हैं। जबकि मां गीता गृहिणी हैं। छोटे भाई अमन ने बताया कि शुक्रवार सुबह दीदी ने जल्दी लौटने की बात कही थी। उसने बताया था कि गांधी जयंती के कार्यक्रम की वजह से स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी। कार्यक्रम समाप्त होते ही वह घर के लिए निकल लेगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement