।योगी सरकार ने एक वर्ष बढ़ाया यूपी महिला आयोग का कार्यकाल, 25 सदस्यों को मिला एक काम करने का और मौका
UP Women Commission: महिला आयोग की इस विस्तारित टीम के सामने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, घरेलू हिंसा के मामलों पर रोक, और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसी कई अहम जिम्मेदारियां हैं।
NOI ब्यूरो, लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सभी सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा दिया है। कार्यकाल बढ़ोतरी का आदेश महिला कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने जारी कर दिया है।
महिला कल्याण और प्रशासनिक मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्यों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। इस फैसले के तहत आयोग की कुल 25 सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाया गया है, जिससे आने वाले समय में आयोग के कामकाज और महिला हितों से जुड़े अभियानों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार के इस कदम से महिला आयोग की टीम को अपने अधूरे पड़े कार्यों और योजनाओं को धरातल पर पूरी तरह उतारने का एक और अवसर मिल गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments