उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर, 2026 तक आयोजित 'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा' का समापन 'स्वच्छ भारत दिवस' पर हुआ।

NOI डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में 17 सितंबर से 02 अक्तूबर, 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026’ का समापन आज 02 अक्तूबर को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ एवं महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के रूप में मनाते हुए किया गया।

मुख्यालय में आयोजित समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक राजकुमार वानखेड़े रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी द्वारा मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके पश्चात अपर महाप्रबंधक महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशों के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु जोन में विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यालय में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण किया गया। उत्तर मध्य रेलवे, महाप्रबंधक के निर्देशानुसार निर्धारित वर्तमान वित्त वर्ष 2026 27 में 2 करोड़ पौधे लगाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है, जो पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति उत्तर मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में चले इस पखवाड़े के दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित पाँच प्रमुख स्तम्भों के अंतर्गत कुल 4,770 कार्यक्रमों व गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।

स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTU) का रूपांतरण एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के क्रम मे रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए 3,500 के लक्ष्य के मुकाबले जोन ने कुल 14,837 स्वच्छता लक्षित इकाइयां (CTU) चिन्हित कीं, जिनमें से 12,246 से अधिक का कायाकल्प कर उन्हें स्वच्छ स्थान बनाया गया।

युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु 555 स्वच्छता पाठशालाओं का आयोजन किया गया। साथ ही सफाई मित्रों के कल्याण एवं सुरक्षा हेतु 116 सुरक्षा शिविर लगाए गए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement