CM योगी आज देंगे स्कॉलरशिप का तोहफा, छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकभवन में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
NOI ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति आज से मिलना शुरू होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में राज्यस्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।
छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम का राज्य के सभी संबंधित विद्यालयों प्रसारण किया जाएगा।
जिलों में जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से संबंधित विद्यालयों में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र वितरित कराएंगे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments