UP विधान परिषद शिक्षक-स्नातक चुनाव, समाजवादी पार्टी ने भाजपा के दो बागी को बनाया प्रत्याशी
UP Vidhan Parishad Election: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा के दो बागियों को सपा में शामिल कराने के साथ ही उनको शिक्षक स्नातक MLC प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।
NOI डेस्क, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव की दस में से तीन सीटों पर दावेदारी ठोंकने के साथ उत्तर प्रदेश के विधान परिषद शिक्षक-स्नातक चुनाव को भी रोमांचक बना दिया है। सपा ने भारतीय जनता पार्टी के दो बागी प्रत्याशियों को पार्टी में शामिल कर उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा के दो बागियों को सपा में शामिल कराने के साथ ही उनको शिक्षक स्नातक MLC प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। अखिलेश यादव ने विधान परिषद शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के शिक्षक स्नातक MLC प्रत्याशियों को बदल दिया है।
अखिलेश यादव ने भाजपा के बागी डॉक्टर संजयन त्रिपाठी को गोरखपुर फैजाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया। डॉक्टर संजयन त्रिपाठी बीते दिनों भाजपा से टिकट कटने पर काफी भावुक हुए थे और उनका भावुक होते वीडियो भी वायरल हो गया था।
समाजवादी पार्टी ने इसके साथ ही आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बदला है। अखिलेश यादव ने भाजपा के बागी आकाश अग्रवाल को टिकट दिया है। सपा ने इससे पहले रामप्रकाश गुप्ता को टिकट दिया था। गोरखपुर से कमलेश कुमार यादव की जगह डॉ संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा से आगरा शिक्षक सीट पर टिकट के दावेदार रहे निर्दल एमएलसी आकाश अग्रवाल को जब सत्ताधारी दल ने टिकट नहीं दिया तो अखिलेश यादव ने उनको सपा में शामिल करा आगरा सीट पर पहले घोषित प्रत्याशी चंद्रप्रकाश गुप्ता के स्थान पर आकाश को टिकट दिया।
सपा ने आगरा शिक्षक सीट से आकाश अग्रवाल और गोरखपुर-फैजाबाद के अपने प्रत्याशी कमलेश के स्थान पर डॉ संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। डॉ संजयन त्रिपाठी भाजपा के बागी हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments