UP Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा, जिसके बाद 5 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा। लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 5 और 6 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि 7 अक्टूबर से वर्षा थम जाएगी।

NOI संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today: पिछले चार-पांच दिनों से प्रदेशभर में मौसम साफ है। मौसम विभाग के अनुसार, चार अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा और तेज धूप होने से दिन में हल्की गर्मी बढ़ेगी। हालांकि, पांच अक्टूबर को मौसम फिर करवट लेगा। दो दिन लखनऊ और आसपास के जिलों के साथ पूर्वी यूपी व पश्चिमी जिलों में हल्की बरसात के पूर्वानुमान हैं, लेकिन सात अक्टूबर को वर्षा का दौर थम जाएगा।

12 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 22-23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, छह अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, वर्षा को लेकर कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान स्थिर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। झांसी में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मुजफ्फरनगर, इटावा में रात सबसे ठंडी

न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर 21.7 और इटावा में 22.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का प्रभाव मिला-जुला नजर आ रहा है, जहां दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक महसूस की जा रही है। बांदा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लखनऊ में दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर में 34.6 डिग्री और बहराइच में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरदोई में न्यूनतम तापमान सबसे कम 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। लखनऊ में दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार को 35 डिग्री पहुंच सकता है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement