'तीन नहीं, 403 पर निगाहें', तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी नहीं उतारेगी सपा? अखिलेश के ट्वीट ने बढ़ाई हलचल
अखिलेश यादव के ट्वीट ने यूपी राज्यसभा चुनाव में सियासी हलचल बढ़ा दी है, जिससे संकेत मिलता है कि सपा तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
NOI डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। UP Rajyasabha Chunav | उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक ट्वीट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव ने लिखा, 'अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।'
ऐसा माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव में अपना तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। अखिलेश के ट्वीट ने यूपी की सियासय में हलचल मचा दी है।
बता दें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने अपने दो राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान किया था। इसमें से एक धनराज लखवानी और दूसरे डॉ. रामगोपाल यादव हैं।
अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments