यूपी में कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है।
NOI डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, जगहों पर तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान है।
पिछले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 सेमी की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म था। इसके साथ ही, हवा के रुख से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
यूपी में बारिश को लेकर पूर्वानुमान
प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 अक्टूबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश कई इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 08 अक्टूबर को आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: IMD के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 11 अक्टूबर के बीच हल्की और छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, 08 अक्टूबर को आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के दौरान मौसम शुष्क कहने की संभावना है।
धवार को दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 60-70 किमी प्रति घंटा रफ्तार की हवा के साथ चली। कानपुर में सर्वाधिक 76 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली। हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तराई भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी दर्ज की गई। अगले 24 घंटे पूर्वांचल के कई क्षेत्र में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments