कानपुर में कोडीनयुक्त सीरप की 2500 शीशी बरामद, प्रयागराज-वाराणसी में होनी थी सप्लाई; एक गिरफ्तार
कानपुर में एंटी नारकोटिक्स टीम ने बाबूपुरवा से प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
NOI संवाददाता, कानपुर। प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप की तस्करी करने वाले एक युवक को एंटी नारकोटिक्स टीम ने शुक्रवार को बाबूपुरवा के ढकनापुरवा से गिरफ्तार किया है।
उसके पास से दो करोड़ 95 लाख की कीमत की 2500 शीशियां बरामद हुईं। यह शीशियां नई दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित नोवोट्रिक्स लाइफसाइंसेस नाम की फर्म से फर्जी बिल्टी पर वाराणसी और प्रयागराज भेजी जा रही थी। कुछ दिन पहले भी इसी फर्म की कोडीनयुक्त सीरप की शीशियां प्रयागराज में पकड़ी जा चुकी हैं।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अयनुद्दीन के मुताबिक , आरोपित ने अपना नाम मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले के मगरपट्टी निवासी मिहिर कुमार ठाकुर बताया है। वर्तमान में बर्रा दो बिहारी पुरवा में रह रहा था।
उसने बताया कि 2500 शीशियां प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप टर्बो-टी के नाम से हैं। वह फर्जी बिल्टी व बिल बनाकर ट्रांसपोर्ट के जरिये प्रयागराज व वाराणासी समेत जिलों में सप्लाई करनी थी।
यह शीशियां सहयोगियों के माध्यम से नई दिल्ली की फर्म से हनुमान ट्रेडर्स कोटवा सारनाथ वाराणसी भेजने के लिए मंगवाई गई थी। कुछ माल प्रयागराज में पकड़ा गया था।
उसके बाद बचा हुआ माल शहर मर स्थित राजधानी इंटरस्टेड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड से वाराणसी जाना था। शीशियां राजधानी ट्रान्सपोर्ट से उठवाकर गोदाम में रखवा दिया गया था। मामले में आरोपित के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments