मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर, कानपुर का दौरा किया। उन्होंने वाल्मीकि आश्रम में पूजन के साथ ₹414 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

NOI  संवाददाता, कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह ठीक 11 बजे बिठूर पहुंचे। यहां उन्होंने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन किया। आचार्य काली चरण दीक्षित ने पूजन संपन्न कराया, जबकि गुरुकुल के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार किया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिठूर में तैयारियां की गई थीं। आश्रम में पूजन के बाद मुख्यमंत्री नानाराव पार्क स्थित सभास्थल पहुंचेंगे।

यहां आयोजित कार्यक्रम में वह 414 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संतों का सम्मान भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का यह दौरा महर्षि वाल्मीकि जयंती के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ बिठूर में विकास परियोजनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, मानवेन्द्र सिंह के साथ अन्य नेता मौजूद हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

LIVE अपडेट

Get Newsletter

Advertisement