लखनऊ में घर बसाने का सपना होगा पूरा: 1248 फ्लैटों की बुकिंग शुरू, एलडीए को खरीदारों का इंतजार
लखनऊ में भूखंडों की भारी मांग के बावजूद फ्लैटों को अपेक्षित खरीदार नहीं मिल रहे हैं, जिससे हजारों फ्लैट खाली पड़े हैं।
NOI संवाददाता, लखनऊ। एलडीए की अनंत नगर आवासीय योजना में 344 भूखंडों के लिए 12776 आवेदन हुए थे, आवास विकास परिषद की अवध विहार योजना के सेक्टर सात में 72 भूखंडों के लिए 11187 आवेदन हुए थे।
इस वर्ष वरुण विहार व नैमिष नगर में कुल भूखंडों के सापेक्ष आठ से दस गुणा आवेदन हो चुके हैं, जबकि अदिति अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने के लिए 100 लोगों ने भी आवेदन नहीं किया है। साफ है कि भूखंड पाने को लोग बेकरार हैं, वहीं फ्लैटों को अपेक्षित खरीदार नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, शारदा नगर विस्तार योजना के बागेश्वरी अपार्टमेंट के 1248 फ्लैटों की बुकिंग शुरू हो रही है।
नई आवासीय योजना ही नहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद ने समय-समय पर ई-आक्शन के माध्यम से भूखंडों की बिक्री किया है, उस समय जमीन के बेस प्राइज का तीन से चार गुणा अधिक बोली लगाकर खरीदा है। ये सिलसिला अब भी जारी है।
मन मुताबिक घर बनाना चाहते हैं खरीदार
खरीदारों का कहना है कि वह सपनों का घर अपने मन मुताबिक बनाना चाहते हैं इसीलिए भूखंड उनकी प्राथमिकता रही है, यदि जमीन नहीं मिल पाती तभी फ्लैट खरीदना चाहते हैं।
यही वजह है कि लखनऊ में आवास विकास परिषद के दो हजार से अधिक फ्लैटों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इसी तरह से एलडीए जिन फ्लैटों को बनाना चाहता है उनके लिए आवेदन अपेक्षा से काफी कम हैं।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, लोगों की जरूरतों का ध्यान रखकर नई आवासीय योजना व फ्लैट ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि डालीबाग के सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के 72 फ्लैटों के लिए आठ हजार से अधिक आवेदन हुए थे। ऐसे ही अटल बिहारी वाजपेयी आवासीय योजना में फ्लैटों की बुकिंग हुई है।
वागेश्वरी अपार्टमेंट का पंजीकरण आज से, दो योजनाओं की बुकिंग कल तक
एलडीए शारदा नगर विस्तार योजना में प्रस्तावित बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण शुरू करा रहा है। योजना में दो बेडरूम के 936 फ्लैटों के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले 312 फ्लैटों के लिए बुकिंग खुल रही है।
दो बेडरूम वाले फ्लैट का क्षेत्रफल 55.25 वर्गमीटर होगा। इसकी कीमत 35 लाख रुपये रखी गई है। पीएम आवास का क्षेत्रफल 40.12 वर्गमीटर व कीमत 8.99 लाख रुपये होगी। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी। वहीं, नैमिष नगर व वरुण विहार के लिए मंगलवार तक पंजीकरण करा सकते हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!