उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभाओं को अधिक रोचक बनाने के लिए 12 संगीतमय प्रार्थना गीतों के वीडियो जारी किए गए हैं।

NOI  ब्यूरो, लखनऊ। सरकारी स्कूलों में अब प्रार्थना सभाओं को अधिक रोचक और प्रेरणादायी बनाने के लिए 12 संगीतमय प्रार्थना गीतों के वीडियो का इस्तेमाल किया जाएगा।

राज्य शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआइईटी) ने ये वीडियो तैयार किए हैं। इन गीतों को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ही गाया है। अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने वीडियो का विमोचन किया।

गीतों में हम होंगे कामयाब, बादल पे पांव है, तेरी है जमीन, तेरा आसमान, इतनी शक्ति हमें देना दाता, हमको मन की शक्ति देना, तुम्हीं हो माता, इंसाफ की डगर पे, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं, नेकी की राह, ज्योति से ज्योति जगाते चलो, तेरी पनाह में रखना और ऐ मालिक तेरे बंदे हम शामिल हैं।

इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। सभी वीडियो निपुण भारत-उत्तर प्रदेश के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं।

एसआइईटी के निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल के निर्देशन में प्रत्येक गीत का अलग वीडियो तैयार किया गया है, जिसकी अवधि लगभग दो से चार मिनट है। शिक्षा विभाग ने शिक्षा अधिकारियों को वीडियो सभी संबंधित स्कूलों तक पहुंचाने व शिक्षकों को इनके नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement