'अर्णब' तूफान का यूपी में असर: 10 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान में आई गिरावट
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर पूरे उत्तर प्रदेश में दिख रहा है, जिससे कई जिलों में बारिश और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने और तेज हवाओं के साथ फसलों को नुकसान की चेतावनी दी है, साथ ही नागरिकों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।
NOI संवाददाता, लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्णब का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। गुरुवार को दोपहर चार बजे शहर में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई और पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं, सोनभद्र में सबसे अधिक बारिश हुई।
साथ ही, पश्चिमी यूपी में भी हल्की फुहारें पड़ीं। 31 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। साथ ही, तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इस तूफान के प्रभाव से अगले दो दिनों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोनभद्र के रिहंद बांध, दुद्धी, चुर्क सहित चार इलाकों में बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा बलिया, कानपुर नगर, सुलतानपुर, प्रयागराज, बांदा, अयोध्या और चित्रकूट में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।अधिकतर जगहों पर पूरे दिन बाल छाए रहे और तापमान में भी काफी गिरावट आई।
प्रदेश भर में गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दो दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम नागरिकों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!