मुरादाबाद में 52 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुरू हो गई है, जिसमें बायोमेट्रिक और रेटिना जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। बारिश के कारण परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी हुई, प्रत्येक पाली में 23,352 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
NOI संवाददाता, मुरादाबाद। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए शुक्रवार सुबह से ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरु हो गया।
जिले के 52 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक और रेटिना जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
देर रात से हो रही बारिश ने परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह बारिश के बीच अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में आज दो पाली में परीक्षा होनी है। प्रत्येक पाली में 23,352 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!