कानपुर के पनकी में रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें एक मृतक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है।

NOI  संवाददाता, कानपुर। पनकी में गुरुवार को रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों में एक की पहचान 35 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी समान कटरा, थाना किशनी, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement