त्योहार पर घर पहुंचना आसान: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक एक्सट्रा रोडवेज की सर्विस, दिल्ली-पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 6 से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। दिल्ली व अन्य महानगरों से पूर्वांचल, लखनऊ और कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, साथ ही ड्राइवरों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
NOI संवाददाता, लखनऊ। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसें चलाने का आदेश जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। छह से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली व दूसरे महानगरों से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए बसों की संख्या बढ़ेगी।
त्योहारों पर घर पहुंचना होगा आसान, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली से पूर्वी प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जाएं। लखनऊ और कानपुर के लिए भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाए। 60 प्रतिशत से अधिक यात्री मिलने पर अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक यात्रियों की मांग के अनुसार बसों की संख्या घटा या बढ़ा सकेंगे। सभी बसों को शत-प्रतिशत सड़क पर उतारने के सख्त निर्देश हैं।
प्रतिदिन के दर से प्रोत्साहन राशि मिलेगी
प्रबंध निदेशक परिवहन निगम पीएन सिंह ने बताया संविदा और आउटसोर्सिंग सहित पात्र ड्राइवरों व कंडक्टरों को तय मानक पूरे करने पर 400 रुपये प्रतिदिन की दर से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 11 दिन ड्यूटी करना और प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस चलाना जरूरी होगा।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!