लखनऊ में रोटी बनाने में देरी पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, भूखा रखा और घर से निकाल दिया। पीड़िता रेहाना खातून की शिकायत पर पति शकीलउद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

NOI  सूत्र, लखनऊ। कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी विवाहिता रेहाना खातून की शिकायत पर गुरुवार रात उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रेहाना का अप्रैल 2004 में आलमबाग के जयप्रकाश नगर निवासी रेलवे कर्मी शकीलउद्दीन से निकाह हुआ था।

शिकायत के अनुसार, 15 फरवरी को पति नाइट ड्यूटी से लौटे। चाय देने के बाद रेहाना कपड़े धोने लगीं। पति ने रोटी बनाने को कहा तो उन्होंने कपड़े धोकर 20 मिनट में बनाने की बात कही। रसोई में पहुंचने पर पति ने ताला लगा दिया और कहा कि अब सबको भूखा रहना होगा।

आरोप है कि पति ने उन्हें दो दिन भूखा रखा, मारपीट की और घर से निकाल दिया। वह मायके चली गईं। मार्च में पति ने पैसे, कपड़े और जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा और एक सप्ताह में ससुराल न लौटने पर अदालती कार्रवाई की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement