अमित शाह ने समाजवादी पार्टी को याद दिलाई रामभक्तों पर गोली चलवाने की तारीख, अयोध्या की घटना पर घेरा
Amit Shah on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश की जनता रामभक्तों पर गोली चलवाने की घटना को नहीं भूली है। सपा को इसका राजनीतिक जवाब मिलता रहेगा।
NOI डेस्क, लखनऊ : भाजपा उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में शुक्रवार को पहले दिन देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी को 30 अक्टूबर की तारीख याद दिलाकर कटाक्ष किया। लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला।
अमित शाह ने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर हुई गोलीबारी का मुद्दा उठाते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने रामभक्तों की आस्था से जुड़े संकल्प को पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले किस आधार पर दोबारा सरकार बनाने की बात करते हैं। शाह ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाने से लेकर राम मंदिर निर्माण तक… अमित शाह ने 2027 के चुनावी मंच से सपा को घेरा।
जनता नहीं करेगी सपा को माफ
अमित शाह ने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाने की घटना का उल्लेख कर समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आज के दिन 1990 अयोध्या में मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं थीं। मैं पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं। आपने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं, हमने राम मंदिर बना दिया। अखिलेश न भूलें कि जिनके पिता मुलायम सिंह यादव ने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं, उसे लोग कैसे भूल जायेंगे।
सपा को इसका राजनीतिक जवाब मिलता रहेगा
उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता रामभक्तों पर गोली चलवाने की घटना को नहीं भूली है। सपा को इसका राजनीतिक जवाब मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को प्रदेश की जनता तीसरी पीढ़ी तक माफ नहीं करेगी। उन्होंने राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने उन मुद्दों पर निर्णय लिए, जिन्हें कभी असंभव बताया जाता था। शाह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ और भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राहुल गांधी को जवाब, अखिलेश को चुनौती
अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बकवास का जवाब उत्तर प्रदेश में भाजपा की तीसरी सरकार बनाकर दिया जाएगा। कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने 1984 में भाजपा की दो सीटों से शुरुआत और उसके बाद पार्टी के लगातार विस्तार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक तानों को चुनौती में बदला और कार्यकर्ताओं के दम पर देश की राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाई।
अंपायरों पर उंगली उठा रहे अखिलेश व राहुल
अमित शाह ने विपक्ष पर चुनावी हार का ठीकरा व्यवस्था पर फोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुनावी तैयारी करने के बजाय अंपायरों पर उंगली उठा रहे हैं। उन्होंने संसद के विशेष सत्र में चर्चा की चुनौती भी दी। शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए का विस्तार जारी है और विपक्ष को अपनी राजनीति पर आत्ममंथन करना चाहिए।
जातिवाद और परिवारवाद पर विपक्ष को घेरा
अमित शाह ने जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को देश की राजनीति की बड़ी चुनौतियां बताया। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इन राजनीतिक प्रवृत्तियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी उन्होंने कटाक्ष किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की राजनीतिक उपलब्धियों का उल्लेख किया।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!