यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा? चक्रवात अर्नब के चलते कई जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी
चक्रवात अर्नब के कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
NOI डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में चक्रवात अर्नब के चलते भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में धान की फसलों को भारी नुकसान भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी चक्रवाती तूफान अर्नब का असर देखने को मिल सकता है, जिससे कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
IMD के अनुसार, 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, प्रदेश में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में बिजनौर में सर्वाधिक 10 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
यूपी में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में तेज बारिश के हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। भारी बारिश से धान की फसल को भी नुकसान हो रहा है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश: 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद 3 नवंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 और 31 अक्टूबर के दौरान छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 1 नवंबर से मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
धान की फसल को भारी नुकसान
बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम नागरिकों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!